Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी मॉडल के तौर पर आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गए हैं। बीजिंग में कंपनी के प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन के एक हिस्से के तौर पर आज ही लॉन्च किए गए नए Mi TV मॉडल 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध होंगे। Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro दोनों ही मॉडल कई सारे फीचर और स्पेसिफिकेशन शेयर करते हैं, हालांकि इन दोनों मॉडल के बीच सबसे बड़ा अंतर क्वांटम डॉट स्क्रीन, MEMC मोशन स्मूथनिंग टेक्नोलॉजी और नॉन-प्रो वेरिएंट में HDR 10+ का न होना है।
Mi TV 5, Mi TV 5 Pro की कीमत, बिक्री की तारीख
Xiaomi के अनुसार, Mi TV 5 Pro के 55-इंच मॉडल की कीमत CNY 3,699 (लगभग Rs. 37,200) होगी, जबकि स्मार्ट टीवी के 65-इंच मॉडल की कीमत CNY 4,999 (लगभग Rs. 50,300) होगी। Mi TV 5 Pro के 75-इंच मॉडल की कीमत CNY 9,999 (लगभग Rs. 100,500) रखी गई है। दूसरी ओर, Mi TV 5 के 55-इंच मॉडल की कीमत CNY 2,999 (लगभग Rs. 30,200) होगी, 65-इंच मॉडल की कीमत CNY 3,999 (लगभग Rs. 40,200) होगी और 75-इंच मॉडल की कीमत CNY 7,999 (लगभग Rs. 80,400) होगी।
Xiaomi का कहना है कि Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro के 55-इंच और 65-इंच मॉडल चीन में 11 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि प्री-बुकिंग आज से शुरू होगी। चीन के बाहर रिलीज़ के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
![]()
Mi TV 5 दो 18W चार-यूनिट स्पीकर के साथ आता है
Mi TV 5, Mi TV 5 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिज़ाइन की बात करें तो Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro दोनों में एल्युमीनियम फ्रेम है और स्क्रू-लेस डिज़ाइन है। कंपनी ने बताया कि दोनों टीवी की मोटाई सिर्फ़ 5.9mm है और बेजल्स Mi TV 4 सीरीज़ के मुकाबले 47.1 प्रतिशत पतले हैं, जो कि सिर्फ़ 1.8mm है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi TV 5 Pro में 4K (3,840×2,160 पिक्सल) OLED क्वांटम डॉट स्क्रीन दी गई है जो 108 प्रतिशत तक NTSC कलर गैमट, HDR10+ सपोर्ट और MEMC तकनीक को सपोर्ट करती है। वहीं, दूसरी ओर Mi TV 5 की 4K (3,840×2,160 पिक्सल) स्क्रीन 85 प्रतिशत तक NTSC कलर गैमट को सपोर्ट करती है और इसमें MEMC या HDR10+ सपोर्ट शामिल नहीं है।
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Mi TV 5 और Mi TV 5 Pro में Amlogic T972 SoC, पैचवॉल यूजर इंटरफेस और 8K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट है। टीवी में वाई-फाई 802.11ac, तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, AV इनपुट, ब्लूटूथ 4.2, 4 माइक्रोफोन, दो 8W फोर-यूनिट स्पीकर और Xiaomi के वॉयस असिस्टेंट के लिए सपोर्ट भी है।
अंत में, Mi TV 5 में 3GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जबकि Mi TV 5 Pro 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।