वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज़ को जल्द ही भारत में तीन स्क्रीन साइज़ – 50, 55 और 65 इंच में लॉन्च किया जाएगा। नई सीरीज़ वनप्लस टीवी यू1 का अपग्रेड प्रतीत होती है जिसे पिछले साल 55 इंच के सिंगल साइज़ में लॉन्च किया गया था। वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज़ के अलावा, चीनी कंपनी Google Duo को सपोर्ट करने वाला एक एक्सटर्नल टीवी कैमरा भी लॉन्च कर सकती है। टीवी कैमरा लोगों को सीधे अपने टीवी से वीडियो कॉल करने में मदद कर सकता है। वनप्लस एक स्मार्ट टीवी पर भी काम कर रहा है जो पॉप-अप कैमरा के साथ आएगा।
टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने प्राइसबाबा के साथ मिलकर रिपोर्ट वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज और कंपनी के एक्सटर्नल टीवी कैमरे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संकेत दिया कि वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज तीनों – 50-, 55- और 65-इंच – स्क्रीन साइज़ में 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। स्मार्ट टीवी सीरीज़ में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+, HLG और MEMC सपोर्ट होने की भी बात कही गई है।
वनप्लस अपनी नई स्मार्ट टीवी सीरीज़ में डॉल्बी ऑडियो के साथ 30W स्पीकर दे सकता है, जिसे डायनाडियो के साथ मिलकर बनाया गया है। इसके अलावा, बाहरी डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए HDMI 2.0 पोर्ट भी होंगे।
वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज़ एंड्रॉयड टीवी 10 पर चलेगी, जिसमें गूगल असिस्टेंट और स्मार्ट वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस ने अपने ऑक्सीजनप्ले कंटेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म को भी पेश करने की बात कही है।
लीक में वनप्लस टीवी यू1एस की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने पिछले साल वनप्लस टीवी यू1 को 55 इंच साइज़ में 49,999 रुपये में लॉन्च किया था। हालांकि, इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई है और यह अभी 52,999 रुपये में बिक रहा है।
स्मार्ट टीवी के साथ-साथ, अग्रवाल ने बताया कि वनप्लस अपने एक्सटर्नल टीवी कैमरे को भी लॉन्च करने पर काम कर रहा है, जिसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और गूगल डुओ सपोर्ट होगा। कैमरे में 1080p रेजोल्यूशन होने की बात कही गई है।
पेटेंट आवेदन साझा LetsGoDigital की रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस अपने नए स्मार्ट टीवी पर काम कर रहा है जिसमें रोटेटिंग पॉप-अप कैमरा शामिल हो सकता है। यह कुछ वैसा ही हो सकता है जैसा कि ओप्पो और हुवावे जैसी कंपनियों ने अपने कुछ स्मार्ट टीवी पर पॉप-अप कैमरा पेश किया है।