वनप्लस ने वनप्लस टीवी वाई सीरीज़ के लिए अपडेट रोलआउट की घोषणा की है। चेंजलॉग पुष्टि करता है कि नया अपडेट वॉच कनेक्ट ऐप के लिए सपोर्ट देगा, जिससे टीवी और वनप्लस वॉच के बीच बेहतर इंटरेक्शन आएगा। यह अपडेट वनप्लस टीवी वाई सीरीज़ के मॉडल के लिए रोलआउट किया जा रहा है, जिसमें 32-इंच मॉडल, 40-इंच मॉडल और 43-इंच मॉडल शामिल हैं। वनप्लस इस अपडेट को धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है और सभी यूज़र्स को 18 जून तक यह अपडेट मिल जाएगा।
कंपनी ने मंचों पिछले हफ़्ते वनप्लस टीवी वाई-सीरीज़ मॉडल के लिए नए सिस्टम अपडेट के रोलआउट की घोषणा की गई। सीरीज़ के लिए OTA4 अपडेट वॉच कनेक्ट ऐप के लिए सपोर्ट लेकर आया है, जिससे वनप्लस वॉच के ज़रिए टीवी कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके अलावा, अपडेट कुछ बग्स को भी ठीक करता है, जिनकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। वनप्लस टीवी वाई 32-इंच, 40-इंच और 43-इंच मॉडल को OTA4 अपडेट मिल रहा है।
वनप्लस टीवी के सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट मैनेजर, जाट झोउ का कहना है कि अपडेट धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है और 18 जून तक सभी यूज़र्स के लिए रोल आउट हो जाएगा। “जिस किसी के पास उस दिन के बाद यह अपडेट नहीं होगा, कृपया अपना एसएन नंबर मुझे निजी संचार के माध्यम से भेजें। हम जल्द से जल्द मदद करेंगे,” उन्होंने ब्लॉग में उल्लेख किया।
वनप्लस टीवी Y सीरीज़ के 32-इंच मॉडल की कीमत फिलहाल भारत में 15,999 रुपये, 40-इंच मॉडल की कीमत 23,999 रुपये और 43-इंच मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है। कंपनी की साइट ने छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन के साथ 1,500 रुपये की छूट और चुनिंदा अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक जैसे ऑफर सूचीबद्ध किए हैं।
Y-सीरीज मॉडल DCI-P3 93 प्रतिशत कलर गैमट के साथ आते हैं और 64-बिट प्रोसेसर द्वारा संचालित होते हैं। मॉडल Android TV पर चलते हैं और इनमें ऑक्सीजन प्ले इंटरफ़ेस है। इन टीवी मॉडल में बेज़ल-लेस डिज़ाइन है। याद दिला दें कि 32-इंच और 43-इंच मॉडल पिछले साल जुलाई में भारत में लॉन्च किए गए थे, जबकि 40-इंच मॉडल इस साल मई में लॉन्च किया गया था।