अब महँगी मिलेगी ऑडी कंपनी की कारे:टाटा ने 3 % comercial गाडियों के price बढाये| Tata motors hike price upto 3%
टाटा मोटर्स ने आज यानी 10 दिसंबर (रविवार) को अपने सभी कॉमर्शियल व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़े हुए दाम 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होंगे। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। टाटा मोटर्स ने बताया कि कंपनी इनपुट लागत में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला ले रही है।
कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल्स के भी दाम बढ़ाने की घोषणा की है। लेकिन कीमतें कितनी बढ़ाई जाएंगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी है। संभव है, जल्द ही इसका भी ऐलान होगा। इसके अलावा, देश की लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां नए साल से कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।
टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में हैचबैक कार टियागो से लेकर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सफारी तक शामिल है। इनकी कीमत 5.6 लाख रुपए से लेकर 25.94 लाख के बीच है।
जनवरी से 2% महंगी मिलेंगी ऑडी की कारें
लग्जरी कार निर्माता जर्मन कंपनी ऑडी इंडिया ने भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह अगले वर्ष जनवरी २०२४ से भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतें 2% तक बढ़ाएगी। कंपनी ने दाम में बढ़ोतरी के
लिए बढ़ती input और ऑपरेशनल कॉस्ट को जिम्मेदार बताया है। नई कीमतें 1 जनवरी 2024 से सभी मॉडल पर लागू होंगी।
