मैदान पर जो कुछ भी होता है, वह मैदान पर ही रहता है। मुझे नहीं लगता कि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच संबंधों को बयां करने के लिए इससे बेहतर कोई वाक्य हो सकता है। दोनों के बीच मैदान पर तकरार का इतिहास रहा है, दोनों ने एक साथ और एक-दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेला है। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिल्ली के दोनों खिलाड़ी अपने करियर, उतार-चढ़ाव और अतीत में मैदान पर हुई लड़ाइयों पर चर्चा करने के लिए बैठे।
हल्की फुल्की बातचीत के दौरान गंभीर ने विराट से पूछा, “तो विराट, अगले मेहमान रोहित हैं। आप मुझसे क्या पूछना चाहते हैं? पहला सवाल क्या होना चाहिए?”
कोहली ने गंभीर से कहा कि वह रोहित से पूछें कि क्या वह सुबह भीगे हुए बादाम खाते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रोहित के लिए यह बहुत आसान सवाल है। कि सुबह भीगे बादाम खाते नहीं (क्या आप सुबह भीगे हुए बादाम खाते हैं?)
इस पर गंभीर हंस पड़े और उन्होंने जवाब दिया, “इससे रोहित को याद रहेगा कि उसे रात को नहीं, बल्कि सुबह 11 बजे आना है। सुबह 11 बजे के जगह, रात को 11 बजे न आ जाए।”
कोहली ने इस सवाल की पुष्टि करते हुए कहा, “रोहित, यह आपके लिए पहला सवाल है।”
यह हल्की-फुल्की बातचीत बीसीसीआई द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की शुरुआत की पूर्व संध्या पर साझा की गई।
गंभीर ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाजी के जादूगर विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ मौजूदा सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने के महत्व को रेखांकित किया।
गंभीर ने मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कोच के रूप में यह अभी शुरुआती दिन हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं उन लोगों (वरिष्ठ खिलाड़ियों) के साथ खेल चुका हूं। एक समय हम खिलाड़ी के रूप में ड्रेसिंग रूम साझा करते थे, जब वे युवा थे, जो अब अनुभवी खिलाड़ी बन गए हैं।”
“जब आपके पास इस तरह का रिश्ता होता है, तो कभी-कभी यह रिश्ता बनाने से कहीं ज़्यादा आसान हो जाता है। जाहिर है, अब भूमिकाएं अलग हैं।
उन्होंने कहा, “हम अगले कुछ वर्षों में यह संबंध बना सकते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है और अब हमें इसे थोड़ा आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौतियां हैं।”
(पीटीआई इनपुट्स के साथ)
इस लेख में उल्लिखित विषय